पटना, फरवरी 16 -- Bihar Board 10th Exam 2026: बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा (मैट्रिक) मंगलवार से शुरू होगी। राज्य के 1,699 परीक्षा केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा होगी। दोनों पाली की परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले से प्रवेश शुरू हो जाएगा। परीक्षा शुरू होने से आधे घंटे पहले प्रवेश द्वार बंद हो जाएगा। पहली पाली की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों की नौ बजे तक तो दूसरी पाली के लिए 1:30 बजे तक किसी भी हाल में प्रवेश कर लेना होगा। यदि परीक्षार्थी एक मिनट भी विलंब होंगे तो उन्हें प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:45 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दो बजे से 5:15 बजे तक चलेगी।पटना में चार मॉडल केंद्र बनाए गए : बता दें कि परीक्षा के लिए 15,12,687 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए हैं। इनमें 7,85,726 छात्रा...