कार्यालय संवाददाता, फरवरी 7 -- बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में देरी से पहुंचने पर केंद्र की चारदीवारी फांदकर या अवैध तरीके से प्रवेश करने वाले परीक्षार्थी दो वर्ष तक परीक्षा से निष्कासित किए जाएंगे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इस संबंध में जिलों को निर्देश दिया है। समिति ने कहा कि परीक्षा भवन में जूता-मोजा पहनकर आना मना है। जूता-मोजा पहने हुए परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थियों को जूते-मोजे की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। मैट्रिक परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। इसमें 15 लाख 12 हजार 963 परीक्षार्थी शामिल होंगे।क्रिमिनल ट्रेसपास की श्रेणी में होंगे शामिल परीक्षार्थियों को दोनों पाली की परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र में प्रवेश करना होगा। वहीं परीक्ष...