नई दिल्ली, मार्च 14 -- Bihar Board Result 2025: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन संपन्न हो चुका है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों को अब रिजल्ट का इंतजार है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा का 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक का आयोजन किया गया था। इंटरमीडिएट की परीक्षा में करीब 13 लाख छात्र छात्राएं शामिल हुए थे। बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हुई थी और 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा का आयोजन करीब 15 लाख 85 हजार छात्र छात्राओं के लिए किया गया था। प्रदेश भर में बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए 1677 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट का समय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.