पटना, फरवरी 25 -- ललित नारायण मिथिला विवि दरभंगा को दो वर्षीय बीएड एवं शिक्षा शास्त्री प्रवेश परीक्षा 2025 के लिए फिर से नोडल विश्वविद्यालय बनाया गया है। राजभवन पटना की ओर से सोमवार को ललित नारायण विश्वविद्यालय को इसका आदेश प्राप्त हुआ। कुलपति प्रो. संजय चौधरी ने बताया कि यह गौरव की बात है कि 2020 से लगातार राज्यस्तरीय बीएड प्रवेश परीक्षा विश्वविद्यालय सफलतापूर्वक आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसबार भी राजभवन के दिशा-निर्देश और नियम के अनुरूप नामांकन संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 2024 में लगभग शत-प्रतिशत नामांकन हुआ। विश्वविद्यालय का प्रयास रहेगा कि यह मानक कायम रहे। इस बार बीएड कॉलेजों की संख्या बढ़ने वाली है। पिछले साल 336 कॉलेजों में बीएड कोर्स में नामांकन लिया गया था। इस बार कुछ विवि की ओर से बीएड कोर्स में मान्यता प्रदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.