पटना, दिसम्बर 5 -- Bihar AQI Today: दिसंबर महीने में ठंड बढ़ते ही बिहार में वायु प्रदूषण का दायरा भी बढ़ रहा है। राजधानी पटना सहित 24 शहरों की हवा गुरुवार को प्रदूषण की चपेट में रही। सासाराम की हवा की गुणवत्ता राज्य में सबसे खराब रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 214 के साथ खराब श्रेणी में रहा। हाजीपुर की हवा में आंशिक सुधार आया है, लेकिन गुरुवार भी यहां एक्यूआई 184 दर्ज किया गया। हालांकि, शुक्रवार सुबह राज्य में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 से नीचे रहा। पिछले कुछ दिनों से पटना के समनपुरा के साथ साथ गांधी मैदान इलाके की हवा की गुणवत्ता भी खराब हुई है। गुरुवार को भी समनपुरा और गांधी मैदान क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। समनपुरा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 218 और गांधी मैदान में यह 239 रहा। समनपुरा क्षेत्र में पीएम 10 और...