भागलपुर, नवम्बर 9 -- Bihar: बिहार के भागलपुर के तातारपुर चौक से पहले पेट्रोल पंप के पास खौलते तेल की कड़ाही में गिरने से दो छात्राएं और एक होमगार्ड की महिला जवान गंभीर रूप से जल गईं। इनमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों छात्राएं टीएनबी कॉलेज से टोटो पर सवार होकर स्टेशन चौक जा रही थीं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायलों में 25 वर्षीय कोमल कुमारी कहलगांव थाना क्षेत्र के एकचारी गांव की रहने वाली है। वह होमगार्ड में कार्यरत है। वह किसी काम से टोटो से भागलपुर पुलिस लाइन के पास कंबाइंड बिल्डिंग जा रही थी। गोराडीह डंडागांव की रहने वाली 20 वर्षीय रतनमाला टीएनबी कॉलेज में पीजी की छात्रा है। वहीं 20 वर्षीय प्रिया कुमारी बावनबीघा गांव की रहने वाली...