नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- तान्या मित्तल 'बिग बॉस 19' से बाहर निकलने के बाद ट्रॉमा में हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि उन्होंने नाम कमाया है या खराब किया है। दरअसल, मंगलवार के दिन पैप्स ने तान्या को स्पॉट किया और उनसे पूछा कि जब शो के होस्ट सलमान खान ने आपसे कहा कि आप 'बिग बॉस' को एक अलग लेवल पर लेकर गईं तब आपको कैसा लगा? इस पर तान्या ने कहा, 'मुझे नहीं समझ आ रहा है कि मेरा कोई नाम हुआ है या मैंने कुछ अच्छा किया है क्योंकि अंदर मुझे सिर्फ बुरा बोला जा रहा था।''मेरे मन में बहुत ट्रॉमा हो गया है' तान्या ने आगे कहा, 'जो लोग बाहर से आ रहे थे वो भी मजाक उड़ा रहे थे। घरवाले भी मजाक उड़ा रहे थे तो मैंने ये बोला था कि 105 दिन अगर आपको झूठा बोला जाए, आपको बेइज्जत किया जाए तो एक पाॅइंट के बाद आप भी मानने लगते हो कि शायद मैं झूठी हूं ...