नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- बिग बॉस 19 का ये हफ्ता कंटेस्टेंट के परिवार वालों के नाम रहने वाला है। इस फैमिली वीक का पहला सदस्य घर में एंट्री ले चुका है। बिग बॉस के नए प्रोमो के मुताबिक सबसे पहले कुनिका सदानंद के बेटे अयान घर में अपनी मां को सपोर्ट करने आए हैं। अयान पहले भी शो में नजर आ चुके हैं। शुरुआत में उन्हें सलमान खान के साथ मंच पर देखा गया था। अब अयान घर के अंदर अपनी मां को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं।फैमिली वीक में अयान की एंट्री बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट को फ्रीज कर देते हैं। तभी घर में अयान का स्वागत होता है। अयान सबसे पहले अपनी मां कुनिका को गले लगाते हैं। दोनों करीब तीन महीने बाद एक दूसरे से मिलकर भावुक हो जाते हैं। बाद में अयान घरवालों की तारीफ करते नजर आए। इस बीच कुनिका ने अश्नूर को अपनी बहू बताया जिसपर घरवाले हंस पड़े। इससे पहले फरहान...