नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में जब आकांक्षा खन्ना की एंट्री हुई तब गौरव खन्ना और अमाल मलिक बाथरूम एरिया में थे। आकांक्षा ने अमाल को नहीं देखा और गौरव के साथ फ्लर्ट करने लगीं। तभी पीछे से अमाल बोले, 'काश! मैं यहां फंसा नहीं होता।' इसके बाद जब बिग बॉस ने सबको रिलीज कर दिया तब भी अमाल, गौरव और आकांक्षा के आस-पास घूम रहे थे। इतना ही नहीं, जब दोनों रोमांस कर रहे थे तब भी अमाल वहीं आकर बैठ गए। ऐसे में आकांक्षा परेशान हो गईं।अमाल से क्या बोलीं आकांक्षा? आकांक्षा ने हंसते-हंसते बोला, 'देखा! अभी देखा! फिर से ये यहीं आकर बैठ गया।' आकांक्षा की बात सुनते ही अमाल वहां से उठ गए। आकांक्षा, अमाल के पास गईं और बोलीं, 'ये क्या हो रहा है? अमाल, अमाल इतना कोई कैसे किसी को स्टॉक (फॉलो) कर सकता है? क्या प्रॉब्लम है? कैसे? तुम बताओ मुझे।' इस...