नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- बिग बॉस 19 में अश्नूर की बॉडी शेमिंग पर तान्या मित्तल, नीलम गिरी और कुनिका सदानंद को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच कुछ लोग क्लिप वायरल कर रहे हैं जिसमें अभिषेक बजाज अश्नूर को उनके बॉडी हेयर के लिए चिढ़ा रहे हैं। दोनों के बीच हंसी-मजाक में बातचीत चल रही है लेकिन बाद में अश्नूर अपने हेयर शेव करने चली जाती हैं। अब लोग सोशल मीडिया पर मुद्दा उठा रहे हैं कि अभिषेक ने भी अश्नूर की बॉडी शेमिंग की। वहीं कुछ लोग बचाव में हैं कि वे दोस्त हैं।अंडरआर्म्स पर किया कमेंट? अभिषेक और अश्नूर साथ में होते हैं तो अभिषेक उनके कपड़ों की तरफ इशारा करके कुछ पूछते हैं। अश्नूर बोलती हैं, ये बस ठंड लग रही है। इस पर अभिषेक उनका मजाक उड़ाते हैं। बोलते हैं, 'कुछ छिपा रही है क्या? लग तो रहा है। स्पाइकी?' अश्नूर चिढ़कर उनको मारती हैं और बोलती...