नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- बिग बॉस 19 में इस समय फैमिली वीक चल रहा है। सोमवार के एपिसोड में कुनिका सदानंद के बेटे अयान घर में आए थे। अयान के आने के बाद घर का माहौल बदल गया। मस्ती मजाक के बीच अयान ने घर के कई मुद्दे उठाए। उन्होंने अभिषेक के एविक्शन को गलत बताया। गौरव खन्ना को अच्छा खिलाड़ी बताते हुए उनकी तारीफ की। इसी बीच अश्नूर के पिता गुरमीत ने भी एंट्री ली।करीब तीन महीने बाद पापा को सामने देख अश्नूर इमोशनल हो गई। उन्होंने पिता को गले लगाया। पिता ने बेटी को खूब लाड-दुलार दिया। इस बीच अभिषेक बजाज का भी जिक्र हुआ। अभिषेक के बारे में बात करते हुए अश्नूर रोने लगीं।अभिषेक के बारे में बात कर रोने लगीं अश्नूर अश्नूर और उनके पापा के बीच प्यारे से इस बॉन्ड को ऑडियंस ने खूब पसंद किया। पापा ने बेटी के बाल बनाए। दोनों के बीच में खूब बातें हुई। इस बीच अश...