नई दिल्ली, जनवरी 8 -- Bhooth Bangla Release Date: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही एक बार फिर से प्रियदर्शन के साथ मिलकर धमाल मचाने वाले हैं। अक्षय और प्रियदर्शन की जोड़ी इस बार 'भूत बंगला' लेकर आ रही है। जी हां, अक्षय जल्द ही 'भूत बंगला' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर अक्षय बीते साल से ही चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अक्षय के फैंस भी इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में अब 'भूत बंगला' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि ये फिल्म थिएटर में कब रिलीज होगी।इस दिन लोगों को थिएटर में डराएगी 'भूत बंगला' 14 साल बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन फिर से एक साथ आए हैं। 'भूत बंगला' से पहले अक्षय और प्रियदर्शन 'हेराफेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दना दन' और 'खट्टा मीठा' में साथ काम कर च...