नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दीपावली के पांचवें और आखिरी पर्व के रूप में भाई दूज मनाया जाता है। यह त्योहार भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और रिश्ते के मजबूती का प्रतीक है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 23 अक्टूबर, गुरुवार को पड़ रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार इस बार भाई दूज पर आयुष्मान योग बन रहा है। आयुष्मान योग को विशेष रूप से शुभ माना जाता है। यह योग स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और समग्र सकारात्मक ऊर्जा देने वाला होता है। ऐसे में भाई दूज के दिन बहनें अपने भाइयों के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और जीवन में खुशहाली की कामना करती हैं। यही वजह है कि आयुष्मान योग का होना इस पर्व को और भी खास बना देता है। पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 22 अक्टूब...