नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- भाई-बहन के प्रेम का पर्व है भाई दूज। यह कार्तिक मास की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमुनाजी में स्नान करना शुभफलदायक होता है। इस साल यम द्वितीया या भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती है। यम द्वितीया पर अपराह्न मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से दोपहर 03 बजकर 28 मिनट तक है। पूजन की कुल अवधि 02 घंटे 15 मिनट की है। यह भी पढ़ें- Bhai dooj katha: यहां पढ़ें भाई दूज की सात बेटों और एक बेटी वाली संपूर्ण कहानीबहन के घर भोजन करें भाई ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने वालों को यमलोक का दर्शन नहींहोता। इस दिन बहन के घर भोजन करने का भी विधान है। यम द्वितीया के दिन बहन से शुभ मुहूर्त में तिलक कराना चाहिए। बहन को इसके बाद व...