पटना, नवम्बर 14 -- Bettiah Chunav Result: पश्चिम चंपारण जिले की बेतिया सीट पूर्व डिप्टी सीएम और भाजपा कैंडिडेट रेणु देवी ने छठी बार जीत ली है। रेणु देवी ने कांग्रेस के वशी अहमद को 22373 वोट के अंतर से हराया। बेतिया की मेयर गरिमा सिकारिया के पति रोहित सिकारिया निर्दलीय लड़ गए थे, वो तीसरे नंबर पर रहे। रेणु देवी को 91907 और वशी अहमद को 69534 वोट मिले। निर्दलीय रोहित सिकारिया को 24665 वोट मिले जो हार-जीत के अंतर से ज्यादा है।Bettiah Assembly Seat Result: 17:20 PM- Bettiah Chunav Result LIVE: बेतिया विधानसभा सीट एक हाईप्रोफाइल सीट थी। इस सीट से बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी की नेता रेणु देवी के कंधे पर 'कमल' खिलाने की जिम्मेदारी थी। रेणु देवी ने कांग्रेस प्रत्याशी वासी अहमद को 22373 वोटों से हराया। 14:20 PM- Bettiah Chunav ...