दरभंगा, नवम्बर 14 -- Benipur Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले की बेनीपुर सीट पर एनडीए से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के प्रत्याशी विनय कुमार चौधरी 6403 वोटों से आगे चल रहे हैं। शुरुआती राउंड में महागठबंधन से कांग्रेस के उम्मीदवार मिथिलेश कुमार चौधरी पीछे हैं। बेनीपुर सीट के वोटों की गिनती जारी है। यहां जन सुराज पार्टी के अमरेश कुमार अमर, बसपा से प्रमोद पासवान समेत कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 25 राउंड की मतगणना होनी है। बेनीपुर विधानसभा सीट की मतगणना के सभी अपडेट्स यहां देखें- दोपहर 02:21 बजे Benipur Chunav Result 2025: बेनीपुर सीट पर 10 राउंड वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है, अब 15 राउंड की गणना बाकी है-विनय कुमार चौधरी JDU- 31305 वोटमिथिलेश चौधरी कांग्रेस- 24902 वोटअमरेश कुमार जन सुराज- 2027 वोट दोपहर...