मधुबनी, नवम्बर 14 -- Benipatti Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में मधुबनी जिले की बेनीपट्टी सीट पर एनडीए प्रत्याशी के रूप में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विनोद नारायण झा और महागठबंधन उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस के नलिनी रंजन झा उर्फ रूपन झा के बीच मुख्य मुकाबला है। बेनीपट्टी सीट पर वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी। भाजपा और कांग्रेस में कौन आगे या पीछे रहेगा, शुरुआती रुझान में इसकी झलक मिल जाएगी। दोनों गठबंधन के मुख्य उम्मीदवारों के अलावा जन सुराज पार्टी (JSP) के परवेज आलम और निर्दलीय लड़ रहे भाजपा के बागी बी. झा. मृणाल पर भी निगाहें रहेंगी। बेनीपट्टी चुनाव में बसपा, जन शक्ति जनता दल (JJD) और आम आदमी पार्टी (AAP) समेत कुल 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। बेनीपट्टी विधानसभा सीट पर बिहार चुनाव के दूसरे चरण में 11 नवंबर क...