खगड़िया, नवम्बर 14 -- Beldaur Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में खगड़िया जिले के बैलदोर सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। इस सीट पर सीधा मुकाबला जदयू और कांग्रेस के बीच है। 2020 में हार का अंतर सिर्फ 5108 रहा। जदयू ने एक बार फिर पन्ना लाल सिंह पटेल को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने मिथिलेश कुमार निषाद पर दांव खेला है। बेलदौर विधानसभा सीट का गठन 2008 के परिसीमन के आधार पर किया गया। तब से अब तक सिर्फ 3 बार चुनाव हुआ है। 2010 में पहली बार यहां विधानसभा का चुनाव हुआ और जदयू के पन्ना सिंह पटेल विधायक बने। तब से लेकर अब तक वहीं इस सीट पर काबिज हैं। 2015 और 2020 में मिथिलेश निषाद ने लोजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लेकिन दोनों बार उन्हें हार मिली थी। बेलदौर विधानसभा क्षेत्र बाढ़ कटाव की समस्या से ग्रस्त है। हर चुन...