खगड़िया, नवम्बर 14 -- Beldaur Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में खगड़िया जिले के बैलदोर सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस सीट पर सीधा मुकाबला जदयू और कांग्रेस के बीच है। 2020 में हार का अंतर सिर्फ 5108 रहा। जदयू ने एक बार फिर पन्ना लाल सिंह पटेल को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने मिथिलेश कुमार निषाद पर दांव खेला है। Beldaur Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 9.55 बजे: कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद 900 से अधिक वोटों के साथ जदयू के पन्ना लाल सिंह पटेल से आगे चल रहे हैं। Beldaur Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 8.30 बजे: पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद अब ईवीएम की गिनती शुरू हो गई है। Beldaur Assembly Seat Result LIVE 2025, सुबह 8 बजे: मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी, ...