खगड़िया, नवम्बर 14 -- Beldaur Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में खगड़िया जिले के बैलदोर सीट पर मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस सीट पर सीधा मुकाबला जदयू और कांग्रेस के बीच है। 2020 में हार का अंतर सिर्फ 5108 रहा। जदयू ने एक बार फिर पन्ना लाल सिंह पटेल को टिकट दिया है। वहीं, कांग्रेस ने मिथिलेश कुमार निषाद पर दांव खेला है। सुबह 10.30 बजे-Beldaur Chunav Result 2025: दो राउंड की गिनती के बाद पन्ना लाल ने बढ़त बना ली है। वह कांग्रेस के मिथिलेश निषाद से 2758 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुबह 9.55 बजे-Beldaur Chunav Result 2025: कांग्रेस के मिथिलेश कुमार निषाद 900 से अधिक वोटों के साथ जदयू के पन्ना लाल सिंह पटेल से आगे चल रहे हैं। सुबह 8.30 बजे-Beldaur Chunav Result 2025: पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद अब ईवीएम की गिन...