नई दिल्ली, फरवरी 22 -- देश के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में महिंद्रा अब तेजी से आगे बढ़ रही है। खासकर उसके पोर्टफोलियो में BE 6 और XEV 9e आने के बाद अचानक से उसकी सेल्स और मार्केट शेयर में इजाफा हुआ है। कंपनी आने वाले कुछ महीने और साल में कुछ नई इलेक्ट्रिक SUV अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने वाली है। इसमें एक मॉडल XEV 7e भी है। इससे जुड़ी नई रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी XUV 3XO पर बेस्ड इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV की भी परीक्षण कर रही है। माना जा रहा है कि इसे भी 2 बैटरी ऑप्शन में पेश किया जाएगा। जिसकी मैक्सिमम रेंज 500Km से ज्यादा होगी। हाल ही में लीक हुई जानकारियों ने XEV 7e के आने वाले डेब्यू के बारे में अटकलों को हवा दी है। हालांकि, महिंद्रा वर्तमान में BE 6 और XEV 9e की मजबूत डिमांड को पूरा करने पर फोकस कर रही है। इसलिए अब उम्मीद है कि इस ...