वरीय संवाददाता, सितम्बर 24 -- बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (बीसीईसीईबी) ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों के 85 प्रतिशत सीटों पर दूसरे राउंड के तहत नामांकन 24 सितंबर से होगा। दूसरे राउंड का आवंटन रिजल्ट 22 सितंबर को जारी कर दिया गया था। पहले व दूसरे राउंड के लिए फ्री एग्जिट 24 सितंबर तक ले सकते हैं। नामांकन की प्रक्रिया 24 से 27 सितंबर तक चलेगी। बीसीईसीईबी ने कहा है कि दूसरे राउंड में आवंटित संस्थानों में तय समय पर प्रमाणपत्र सत्यापन कराना होगा। दूसरे राउंड में नामांकन अनिवार्य होगा। अगर अभ्यर्थी तीसरे राउंड काउंसिलिंग के लिए अपग्रेड चाहते हैं तो उन्हें 'यस', अगर अपग्रेड नहीं चाहते हैं तो 'नो' का विकल्प चयन कर सकते हैं। अगर किसी कारणवश दूसरे राउंड काउंसिलिंग में शामिल नहीं होते हैं तो उनकी काउंसिलिंग रद्द और राशि जब्त हो जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.