नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने फाइन लगाया है। ग्लेन मैक्सवेल की 25 फीसदी मैच फीस काट ली गई है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 22वें लीग मैच में मैक्सवेल ने आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया। इसके लिए उनको कठोर सजा मिली है। मैच के दौरान गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने के चलते उनको आईपीएल के मैच रेफरी ने ये सजा दी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि ग्लेन मैक्सवेल ने कब इस तरह की हरकत की, जिसके लिए उन पर मोटा जुर्माना लगा। आईपीएल की ओर से जारी मीडिया रिलीज में बताया गया है कि पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर मंगलवार को न्यू चंडीगढ़ के न्यू पीसीए स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी टीम के मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.