नई दिल्ली, जनवरी 22 -- Basant Panchami 2026 Wishes: बसंत पंचमी इस साल 23 जनवरी को मनाई जा रही है। ये पर्व ज्ञान, विद्या, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह पर्व माघ मास की शुक्ल पंचमी को मनाया जाता है। इस दिन लोग पीले वस्त्र पहनते हैं, मां सरस्वती की पूजा करते हैं और बच्चों को पढ़ाई की शुरुआत कराई जाती है। बसंत ऋतु के आने के साथ यह त्योहार जीवन में नई ऊर्जा, नई शुरुआत और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बसंत पंचमी हिंदू धर्म में खास माना जाता है। आप बसंत पंचमी के खास अवसर पर अपनों को संदेश भेजकर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।यहां पढ़ें शुभकामना संदेश- 1- मां सरस्वती आपके जीवन में ज्ञान, बुद्धि और विवेक का प्रकाश भर दें। बसंत पंचमी 2026 की शुभकामनाएं। 2- पीले फूलों की बहार के सा...