जयपुर, मई 4 -- राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बागीदौरा से भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) के विधायक जयकृष्ण पटेल को रिश्वत के गंभीर मामले में ट्रैप किया है। सूत्रों के अनुसार, विधायक के निर्देश पर उनके गनमैन के जरिए 20 लाख रुपए की पहली किस्त ली जा रही थी, जो कुल 2.5 करोड़ रुपए की मांग का हिस्सा थी। एसीबी को पहले से इनपुट मिला था कि विधायक पटेल एक ठेकेदार से किसी काम के बदले मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के बाद ब्यूरो ने प्लानिंग के तहत ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही रिश्वत की रकम विधायक आवास पर पहुंची, एसीबी की टीम ने दबिश दी। इस दौरान विधायक के गनमैन ने रकम लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश अब एसीबी और पुलिस की संयुक्त टीमें कर रही हैं। एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.