बांका, नवम्बर 14 -- Banka Assembly Seat Result LIVE 2025: बिहार की बांका सीट हाई प्रोफाइल सीटों में एक है। इस बार यहां प्रतिद्वंदी बदल गए हैं। इस बार लड़ाई भाजपा और सीपीआई के बीच है। सीट बंटवारे में राजद की ये सीट लेफ्ट दल सीपीआई के खाते में गई है। भाजपा ने राम नारायण मंडल जो मौजूदा विधायक हैं, उन पर एक बार फिर से दांव लगाया है। वहीं महागठबंधन की ओर से सीपीआई के संजय कुमार मैदान में है। जन सुराज ने कौशल सिंह को प्रत्याशी बनाया है। 2020 की बात करें तो भाजपा के राम नारायण मंडल ने आरजेडी के जावेद इकबाल अंसारी को हराकर लगातार तीसरी बार इस सीट पर जीत दर्ज की थी। भाजपा के राम नारायण 6 बार इस सीट से विधायक रह चुके हैं। भाजपा ने सर्वाधिक 7 बार यहां अपना परचम लहराया। आरजेडी ने दो और जनता दल ने एक बार यहां पर जीत दर्ज की। स्वतंत्रता के बाद शुरुआती ...