नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Banka District Seats Overall Result: प्राकृतिक सौंदर्य और धार्मिक महत्व के लिए जाना जाने वाला बांका जिले की सभी पांच विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। शुरुआती रुझान आने लगे हैं। जबकि हार-जीत का अंतिम परिणाम दोपहर बाद तक ही आएगा। 2020 के चुनाव में बांका की पांच सीटों में से तीन सीटें एनडीए तो दो महागठबंधन ने जीती थीं। NDA ने बांका, अमरपुर, बेलहर और कटोरिया सीट पर कब्जा जमाया था जबकि महागठबंधन ने धोरैया सीट पर जीत दर्ज की थी। इस बार इन सभी सीटों पर पुराने दिग्गजों के साथ कई नए चेहरे भी मैदान में हैं। सुबह 10:30 बजे: बेलहर विधानसभा सीट से जेडीयू के मनोज यादव 3995 वोटों से आगे चल रहे हैं और इन्हें अब तक 8094 वोट मिले हैं। वहीं, आरजेडी के चाणक्य प्रकाश रंजन पीछे चल रहे हैं, जिन्हें अब तक केवल 4099 वोट...