नई दिल्ली, फरवरी 24 -- BAN vs NZ Champions Trophy: न्यूजीलैंड का चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजयी अभियान जारी है। न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को रौंदने के बाद अब बांग्लादेश को धूल चटाई है। न्यूजीलैंड ने रावलपिंडी के मैदान पर पांच विकेट से विजयी परचम फहराया। ग्रुप-ए का हिस्सा न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है। बांग्लादेश और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। बांग्लादेश ने टॉस गंवाने के बाद 236/9 का स्कोर बनाया। न्यूजीलैंड ने 46.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के लिए रचिन रविंद्र ने शतक लगाया। उन्होंने 105 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 112 रनों की पारी खेली। टॉम लैथम ने 55 और डेवोन कॉनवे ने 30 रनों का योगदान दिया। ग्लेन फिलिप्स 21 और माइकल ब्रेसवेल 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। 21:45 PM: BAN...