पटना, नवम्बर 14 -- Bagha Assembly Seat Result LIVE 2025: पश्चिम चंपारण की बगहा विधानसभा सीट पर काउंटिंग शुरू हो चुकी है। आधे घंटे तक बैलट पेपर से वोटों की गिनती के बाद ईवीएम की गिनती होगी। वोटों की गिनती को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं। इस सीट पर यूं तो मुख्य मुकाबला भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के उम्मीदवार राम सिंह और कांग्रेस के उम्मीदवार जयेश मंगलम सिंह के बीच माना जा रहा है। लेकिन इस सीट पर जनसुराज के प्रत्याशी नंदेश पांडेय ने यहां की लड़ाई को त्रिकोणीय बना दिया है। यह सीट अभी बीजेपी के कब्जे में है। साल 2020 में इस सीट पर हुए चुनाव में बीजेपी के राम सिंह को 90,013 वोट मिले थे। कांग्रेस के जयेश मंगलम सिंह को 59,993 वोट मिले थे।Bagha Assembly Seat Result LIVE 2025: 10:20 AM- Bagha LIVE: बगहा में सातवें राउंड की गिनती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.