नई दिल्ली, फरवरी 8 -- Badarpur Election Result 2025 LIVE: दिल्ली की बदरपुर विधानसभा सीट पर इस बार चुनावी मुकाबला बेहद दिलचस्प है। इलेक्शन कैंपेन के दौरान आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की यहां कई रैलियां हुईं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली सरकार के कामों को गिनवाया। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने आप पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाएं और अपने स्टार प्रचारक भी भेजे। साल 2020 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बदरपुर सीट से बीजेपी के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने आप प्रत्याशी राम सिंह नेताजी को हराया था। रामवीर सिंह बिधूड़ी को 90,082 वोट मिले। राम सिंह के खाते में 86,363 वोट गए। इस तरह दोनों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ था। बदरपुर के चुनावी नतीजे.Badarpur Seat Live: भाजपा के नारायण दत्त शर्मा चल रहे आगे Badarpur ...