नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Bachhwara Assembly Seat Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में बेगूसराय जिले की बछवाड़ा सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। भाजपा के सुरेंद्र मेहता, कांग्रेस के शिव प्रकाश गरीब दास और सीपीआई के अवधेश कुमार राय के बीच हार-जीत का त्रिकोणीय मुकाबला है। 2020 के चुनाव में सुरेंद्र मेहता ने अवधेश कुमार राय को मात्र 484 वोटों के अंतर से हराया था। अवधेश कुमार तीन बार विधायक रह चुके हैं। यह भी पढ़ें- LIVE: नीतीश या तेजस्वी, किसे मिलेगी बिहार की गद्दी? आ गई फैसले की घड़ी Bachhwara Assembly Seat Result 2025: सुबह 8.25- भाजपा के सुरेंद्र मेहता आगे चल रहे हैं। सुबह 8 बजे- मतगणना शुरू हो गई है। पहले आधे घंटे पोस्टल बैलट की गिनती होगी। ईवीएम 8.30 बजे से खुलेंगे। बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र 28.6 लाख पंजीकृत मतदाताओं वाला क्षेत्...