नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- AUS vs ENG Live Cricket Score 1st Test Ashes 2025- ऑस्ट्रेलिया वर्सेस इंग्लैंड एशेज 2025 का पहला मुकाबला आज यानी शुक्रवार, 21 नवंबर को पर्थ में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मिचेल स्टार्क ने पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर जैक क्रॉली को आउट कर पहला झटका दिया। इसके बाद स्टार्क ने दूसरा विकेट 7वें ओवर में हासिल किया, उन्होंने बेन डकेट को LBW आउट किया। स्टार्क को तीसरी और सबसे बड़ी सफलता 9वें ओवर में जो रूट के रूप में मिली। रूट अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद ओली पोप ने हैरी ब्रूक के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। इंग्लैंड को चौथा झटका कैमरन ग्रीन ने ओली पोप को 46 के निजी स्कोर पर LBW आउट करके दिया। लंच तक इंग्लैंड का स्को...