औरंगाबाद, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में औरंगाबाद जिले की औरंगाबाद सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। अब तक की गिनती में भाजपा के त्रिविक्रम नारायण आगे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह और भाजपा के त्रिविक्रम नारायण सिंह के बीच हार-जीत का मुकाबला है। साल 2020 और 2015 के चुनाव में भी आनंद शंकर सिंह ने जीत दर्ज की थी। अब देखना दिलचस्प होगा क्या आनंद शंकर सिंह जीत दर्ज करते हैं या फिर भाजपा के नारायण सिंह से हारते हैं। 11-15 बजे- औरंगाबाद में भाजाप के त्रिविक्रम नारायण सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक कुल 11118 वोट मिले हैं। कांग्रेस के आनंद शंकर 1984 वोटों से पीछे चल रहे हैं। 11.5 बजे- औरंगाबाद विधानसभा में भाजपा के त्रिविक्रम नारायण सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। उन्हें अब तक 7694 वोट मिले हैं। कांग्रेस के आनं...