नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Aurangabad District Seats Overall Result: बिहार के इतिहास में अपना महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले औरंगाबाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। यहां की नबी नगर सीट पर बाहुबली पूर्व विधायक आनंद मोहन सिंह के बेटे चेतन आनंद (जेडीयू) और आरजेडी उम्मीदवार आमोद कुमार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हो रहा है। हार-जीत का अंतिम परिणाम दोपहर बाद तक ही आएगा। 2020 के चुनाव में औरंगाबाद की सभी छह सीटें महागठबंधन ने जीती थीं तो एनडीए को यहां शून्य पर संतोष करना पड़ा था। आरजेडी ने रफीगंज, ओबरा, नबीनगर और गोह की सीट जीती थी तो कांग्रेस औरंगाबाद और कुटुंबा की सीट पर विजयी रही थी।औरंगाबाद विधानसभा सीट औरंगाबाद सीट पर 2020 में कांग्रेस के आनंद शंकर सिंह ने भाजपा के रामाधार सिंह को परास्त किया था। 2025 में भाजपा ने...