नालंदा, नवम्बर 14 -- बिहार विधानसभा चुनाव में नालंदा जिले की अस्थावां सीट पर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। जेडीयू के जितेंद्र कुमार छठी बार चुनाव जीतते नजर आ रहे हैं। आरजेडी के रवि रंजन कुमार अब तक की गिनती में लगातार पिछड़ रहे हैं। जेडीयू के जितेंद्र कुमार यहां से पांच बार चुनाव जीत चुके हैं। इस बार देखना होगा क्या जितेंद्र कुमार छठी बार चुनाव जीत पाते हैं या फिर आरजेडी के रवि रंजन कुमार उन्हें हरा देते हैं। 12.35 बजे- अस्थावां विधानसभा में जदयू के तूफान के आगे आरजेडी नहीं टिक पाई। अब तक की गिनती में जदयू के जितेंद्र कुमार को 41738 वोट मिले हैं। वहीं राजद नेता रवि रंजन 22186 वोटों से पीछे चल रहे हैं। सुबह 9.28 बजे- अस्थावां से जदयू के जितेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 3402 मत मिले हैं। सुबह 8.44 बजे- ईवीएम खुल गई हैं। ईवीएम की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.