नई दिल्ली, सितम्बर 17 -- Asia Cup 2025 Group B Super 4 scenario: यूएई के दुबई और अबू धाबी में जारी टी20 एशिया कप 2025 के ग्रुप बी में सुपर 4 की रेस में पेच फंसा हुआ है। ग्रुप ए की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। ग्रुप ए से टीम इंडिया ने सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जबकि पाकिस्तान और यूएई के बीच होने वाले मैच में जो टीम जीतेगी, वह ग्रुप ए से सुपर 4 में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी। हालांकि, ग्रुप बी में ऐसा नहीं है। मैच जीतने के अलावा नेट रन रेट पर भी बात यहां फंसती हुई नजर आ रही है। दरअसल, ग्रुप बी से हॉन्ग कॉन्ग की टीम सुपर 4 की रेस से बाहर है, लेकिन श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीम अभी सुपर 4 की रेस में जीवित है। ग्रुप बी का एक मुकाबला बाकी है, जो श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाना है। इसी मैच के नतीजे के बाद तय हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.