नई दिल्ली, जून 24 -- आषाढ़ अमावस्या इस साल 25 जून को होगी। यह अमावस्या आषाढ़ मास के दिन मनाई जाती है। इस दिन स्नान और दान का बहुत महत्व होता है। इस बार अमावस्या पर ग्रहों का शुभ योग है। इस समय सूर्य मिथुन राशि, चंद्रमा मिथुन राशि, शनि मीन राशि, राहु कुंभ राशि में है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, वृद्धि योग, वेशी योग, गुरु आदित्य योग, गजकेसरी योग और गंड योग भी बन रहा है। ये सभी योग कार्यसिद्धि, धनलाभ, बुद्धि और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। ऐसे में इस दिन सुबह पितरों का तर्पण किया जाता है। पितरों के तर्पण के लिए एक लौटे में गंगाजल मिलाकर काले तिल डाले जाते हैं और सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे पितृदोष समाप्त होते हैं। इस दिन पितरों के लिए दान आदि भी किए जाते हैं। इस बार उदया तिथि में अमावस्या मनाई जा...