नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Arwal District Seats Overall Result: बिहार का छोटा, लेकिन राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जिला, अरवल, की दोनों विधानसभा सीटों - अरवल (214) और कुर्था (215) - पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना चल रही है। हार-जीत का अंतिम परिणाम दोपहर बाद तक ही आएगा। 2020 के चुनाव में अरवल जिले की दोनों सीटों पर महागठबंधन का कब्जा रहा था। अरवल सीट सीपीआई (एमएल) लिबरेशन (CPI-ML) ने जीती थी, जबकि कुर्था सीट राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने जीती थी। इस बार इन दोनों सीटों पर फिर वही पुराने दिग्गजों के साथ नए चेहरे भी मैदान में हैं। सुबह 11:22 बजे: अरवल जिले की कुर्था विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड के बाद जद यू के उम्मीदवार को 8679 वोट मिले हैं। आरजेडी के उम्मीदवार को 7684 वोट मिले हैं। यहां एनडीए उम्मीदवार 995 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुबह 11:10 बजे: अरवल जिल...