अरवल, नवम्बर 14 -- Arwal Chunav Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में अरवल जिले की अरवल सीट पर भाजपा के मनोज कुमार जीते हैं। उन्होंने सीपीआई माले के महानंद को हराया है। साल 2020 के चुनाव में सीपीआई-माले के महानंद सिंह ने भाजपा के दीपक कुमार शर्मा को हराया था। 9.44 बजे- अरवल विधानसभा में भाजपा के मनोज कुमार ने चुनाव जीता है। उन्हें 79854 वोट मिले हैं। कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट - लेनिनिस्ट) (लिबरेशन) के महानंद सिंह को 65761 वोट मिले। दोनों के बीच हार-जीत का अंतर 14093 वोटों का रहा है। 3.50 बजे- अरवल में भाजपा और सीपीआई-माले के बीच हार-जीत का मुकाबला जारी है। हालांकि भाजपा के मनोज कुमार लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। 1.50 बजे- अरवल में भाजपा के मनोज कुमार आगे निकल गए हैं। उन्होंने सीपीआई-माले के नेता महानंद सिंह से 2803 वोट ज्यादा...