नई दिल्ली, फरवरी 13 -- Join India Army Agniveer Vacancy 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 13 फरवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक व योग्य युवा इंडियन आर्मी भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा ( Army Agniveer Age Limit ) में एक साल की छूट दी गई है। यानी अब साढ़े 17 से 22 वर्ष तक के युवा इसमें आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर अग्निवीर भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 2 वर्ष बढ़ाकर 23 साल करने के लिए जबरदस्त आंदोलन चल रहा था। अब सरकार ने मांग कुछ हद तक मानते हुए इसमें 1 साल की छूट दी है। इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। लिखित परीक्षा ( Arm...