मुख्य संवाददाता, फरवरी 19 -- देश सेवा और वर्दी के प्रति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवाओं का जुनून एक बार फिर आंकड़ों में साफ नजर आया है। देश के सभी 36 सेना भर्ती कार्यालयों में मेरठ सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) ने बाजी मारते हुए सर्वाधिक चयन का रिकॉर्ड बनाया है। बीते एक साल में देशभर में हुई लगभग एक लाख अग्निवीरों की नियुक्तियों में से अकेले मेरठ क्षेत्र से 3600 से अधिक युवाओं ने अग्निवीर बनकर सफलता का परचम लहराया है। भारतीय सेना में शामिल होने के लिए मेरठ, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत समेत वेस्ट यूपी के युवाओं का उत्साह चरम पर है। सेना के आंकड़ों के अनुसार मेरठ भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों से सबसे अधिक संख्या में युवा देश सेवा के लिए आगे आए हैं। सेना भर्ती के अधिकारियों का भी मानना है कि मेरठ क्षेत्र के युवाओं में सेना के प्रति सम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.