नई दिल्ली, फरवरी 2 -- Valentine's Day अब बस कुछ ही दिन दूर है। वैलेंटाइन डे के मौके पर Apple ने भारत में अपनी खास सेल शुरू कर दी है। ये छूट अब Apple की आधिकारिक भारतीय वेबसाइट पर उपलब्ध हैं और इनमें iPhone 17 सीरीज, MacBook Air, MacBook Pro, iPad, AirPods और Apple Watch सहित कई डिवाइस शामिल हैं। इस सेल में भारी कैशबैक ऑफर्स मिल रहे हैं। इस सेल में सीधा प्राइस कट तो नहीं है, लेकिन जब आप बैंक कार्ड से पेमेंट करेंगे, तो आपको 5,000 से लेकर 10,000 रुपए तक का कैशबैक मिल जाएगा। इस सेल में iPhone 17 सीरीज को 5000 रुपए का कैशबैक मिल रहा है। यही ऑफर MacBook Air M4 मॉडल और MacBook Pro पर भी लागू है। इसके अलावा Apple Watch, AirPods और iPad जैसे अन्य प्रोडक्ट्स पर भी अलग-अलग कैशबैक ऑफर्स उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को और भी फायदेमंद डील मिल सकती है। Ap...