नई दिल्ली, फरवरी 17 -- नथिंग का मिड-रेंज फोन Nothing Phone 4a सीरीज को 5 मार्च 2026 को लॉन्च करने वाला है। यह ऐलान खास इसलिए भी है क्योंकि यह तारीख Apple के March इवेंट के ठीक एक दिन बाद रखी गई है। Nothing ने यह भी साफ किया है कि इस साल कोई बड़ा फ्लैगशिप मॉडल नहीं आएगा, बल्कि Phone 4a और Phone 4a Pro को लाएगा। फोन के संभावित फीचर्स में Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर, UFS 3.1 स्टोरेज, 12GB RAM, तेज OLED डिस्प्ले और बड़ी बैटरी है। साथ ही Nothing ने सोशल मीडिया पर 5 रंगों वाले फोन के संकेत भी दिए हैं, जो डिज़ाइन के मामले में एक नया ट्रेंड सेट कर सकता है। Nothing Phone 4a लॉन्च डेट Nothing ने अपने नए फोन Phone 4a और Phone 4a Pro सीरीज को 5 मार्च 2026 को लॉन्च करने का संकेत दिया है। यह घोषणा कंपनी के CEO Carl Pei द्वारा एक Apple इवेंट इनवाइट पर N...