नई दिल्ली, फरवरी 10 -- टीवी सीरियल अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रेम मीटिंग के बाद अपनी पत्नी राही को वीडियो कॉल करेगा। प्रेम एक कैफे में प्रेरणा के साथ बैठा होगा और वहीं से वीडियो कॉल करेगा। राही को यह खुशखबरी सुनाते हुए प्रेम बहुत खुश होगा कि मीटिंग में सब कुछ अच्छा रहा और प्रिजेंटेशन के दौरान प्रेरणा ने कमाल कर दिया। वीडियो कॉल पर राही से बात करते हुए जब प्रेम अपने प्यार का इजहार कर रहा होगा तो प्रेरणा लगातार उसे निहार रही होगी। बाद में जब कॉल कटेगा तो प्रेम पूछेगा कि क्या हुआ, उसके चेहरे पर कुछ लगा है क्या, वह पूरे वक्त उसे क्यों देख रही थीं?सफर के दौरान प्रेम पर फिदा हुई प्रेरणा राही बात हंसी मजाक में उड़ा देगी। लेकिन जब दोबारा से राही का जिक्र आएगा तो प्रेम अपनी पत्नी की तारीफों के पुल बांधने लगेगा और उसके चेहरे पर एक...