नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- Anupamaa Upcoming Twists: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि मुंबई पहुंचने के बाद पाखी अपनी बेटी की आलीशान गाड़ी पर बहुत घमंड करेगी। लेकिन साथ ही साथ वह उसे इस बात के लिए डांटेगी भी, कि वह अभी तक लीड एक्ट्रेस क्यों नहीं बनी। ईशानी अपनी मां को जवाब देगी कि यहां मुंबई में छोटा सा रोल पाने के लिए भी लाखों लड़कियां ऑडिशन देती हैं। ईशानी की बातों से पाखी सहमत तो दिखेगी, लेकिन फिर वह उसकी गाड़ी को लेकर सवाल कर देगी।पाखी को हुआ अपनी बेटी पर शक ईशानी आंखें चुराती नजर आएगी और पाखी उसे समझाएगी कि अगर इस बार कुछ गड़बड़ हुई तो बहुत बड़ी मुसीबत हो जाएगी। पाखी पूछेगी कि यह गाड़ी तूने अपने पैसों से ही ली है ना? क्योंकि अगर इस बार कुछ गड़बड़ हुई तो मम्मी हम दोनों को नहीं छोड़ेंगी। ईशानी बिना कुछ कहे वहां से चली जाए...