नई दिल्ली, मार्च 21 -- अनुपमा अपकमिंग ड्रामा: राही को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जाएगा। राही बेहोश पड़ी रहेगी। ऐसे में अनुपमा और प्रेम घबरा जाएंगे। डॉक्टर, अनुपमा और प्रेम को बताएगा कि राही की चोट देखकर ये दुर्घटना नहीं लग रही है। ऐसा लग रहा है कि किसी ने उसे जानबूझकर मारने की कोशिश की है। डॉक्टर की बातें सुनने के बाद वे अनुपमा और प्रेम टेंशन में आ जाएंगे। वे राही के होश में आने का इंतजार करेंगे। जब राही को होश आएगा तब वह अनुपमा और प्रेम को अपने पास बुलाएगी। राही को ठीक देख अनुपमा और प्रेम राहत की सांस लेंगे। अनुपमा धीरे से राही का हाथ पकड़ेगी और उससे पूछेगी कि उसकी ये हालत किसने की। राही, अनुपमा और प्रेम को पूरी बात बताएगी। राही की बातें सुनकर अनुपमा का गुस्सा सांतवें आसमान पर पहुंच जाएगा। वह प्रेम को देखेगी और अपराधी को ढूंढने की कसम खाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.