नई दिल्ली, दिसम्बर 29 -- स्टार प्लस के शो 'अनुपमा' का नया प्रोमो आया है। प्रोमो की शुरुआत में अनुपमा, भारती को उसकी शादी के लिए तैयार करती है। वहीं ईशानी जिस स्टूडियो में शूटिंग के लिए पहुंचती है वहां पुलिस आ जाती है। पुलिस के आने की आवाज सुनकर बाकी लड़कियां वहां से भाग जाती हैं, लेकिन ईशानी वहीं रुक जाती है। अनुपमा को इस बात का एहसास हो जाता है कि ईशानी मुश्किल में है।अनुपमा करेगी कान्हा जी से प्रार्थना अनुपमा, पाखी के पास जाती है और उससे पूछती है, 'ईशानी से बात हुई?' पाखी कहती है, 'ईशानी की चिंता करने के लिए उसकी मां है। आप जाइए अपना काम कीजिए।' इसके बाद पाखी, ईशानी को कॉल करने की कोशिश करती है। वहीं अनुपमा, कान्हा जी से प्रार्थना करती है। वह कहती है, 'कान्हा जी! पता नहीं क्यों मेरा मन बहुत घबरा रहा है। बस इतना कीजिएगा कि ये डर बस वहम हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.