नई दिल्ली, फरवरी 7 -- रुपाली गांगुली और अद्रिजा रॉय स्टारर टीवी सीरियल अनुपमा के इस शनिवार के एपिसोड की शुरुआत होगी उस जश्न से, जो वसुंधरा कोठारी के जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया गया है। इस दौरान शाह परिवार के सदस्य कोठारी परिवार के सदस्यों का लुक लेकर उनकी जैसी एक्टिंग करके दिखाएंगे, वहीं कोठारी परिवार के सदस्य शाह परिवार के लोगों की एक्टिंग करेंगे। लेकिन इस दौरान उस वक्त माहौल अचानक बिगड़ जाएगा जब पाखी वसुंधरा कोठारी की एक्टिंग करते वक्त हद पार करने लग जाएगी और मोटी बा का पारा चढ़ जाएगा। इसके अलावा भी आज के एपिसोड में बहुत कुछ खास हुआ है, चलिए जानते हैं एपिसोड का फुल रिटेन अपडेट।मजाक-मजाक में यूं बिगड़ेगा माहौल एपिसोड की शुरुआत में पहले अंश-ईशानी मिलकर अनिल-मीता की एक्टिंग करेंगे। इसके बाद राजा सबके सामने पारितोष की एक्टिंग करके दिखाएग...