नई दिल्ली, फरवरी 5 -- स्टार प्लस का नंबर वन शो 'अनुपमा' के 5 फरवरी के एपिसोड में कोठारी परिवार, शाह हाउस जाता है। पराग, अनुपमा से पूछता है कि क्या वो परी को अपने साथ कोठारी हाउस लेकर जा सकता है? मोटी बा, पराग को रोकती हैं और कहती हैं कि वो पूरे मान-सम्मान के साथ परी को घर लेकर जाएंगी। अनुपमा दंग रह जाती है। इसके बाद पराग, शाह परिवार को अपने घर इन्वाइट करता है। वह उन्हें बताता है कि कल मोटी बा का जन्मदिन है।गौतम का प्लान शाह परिवार को न्योता देने के बाद सब अपने घर वापस लौट जाते हैं। पराग, कोठारी हाउस वापस जाने के बाद बड़ा कदम उठाता है। वह माही और गौतम को उनके कमरों से हटाकर 'गेस्ट रूम' में शिफ्ट होने का ऑर्डर देता है। तब तो माही अच्छा बनने का नाटक करती है, लेकिन रूम के अंदर जाते ही अपना गुस्सा निकालती है। ऐसे में गौतम उसे उसका प्लान बताता ह...