नई दिल्ली, जनवरी 10 -- Anupamaa 10 January 2025 Written Update: अनुपमा सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में फिर एक बार गौतम गांधी सबके सामने जलील होगा। वसुंधरा कोठारी को भी पाखी और अनुपमा से मुंह की खानी पड़ेगी। सीरियल के शनिवार के एपिसोड की शुरुआत होगी उस सीन से, जिसमें गौतम को आकर प्रार्थना को फूल देते दिखाया जाएगा। गौतम की मौजूदगी भर से प्रार्थना असहज नजर आएगी। अंश तुरंत फॉर्म में आएगा और वो फूल लेकर उन्हें यह कहते हुए फेंक देगा कि प्रार्थना को ये फूल पसंद नहीं हैं।चॉल गिराने पहुंच गए बिल्डर के लोग इधर कोठारी मेंशन में यह सब चल रहा होगा और उधर मुंबई में कुछ लोग चॉल के करीब इलाके की पैमाइश कर रहे होंगे। जस्सी उन्हें ये कहते सुन लेगी कि आज जल्द ही जल्द से सभी घर हमें गिराने हैं। जस्सी फौरन मोहल्ले वालों को इकट्ठा कर लेगी। वो लोग सफाई देंगे कि वो...